75 Hard Challenge: क्या अंकित बैयांपुरिया का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा मुज़फ्फरनगर का ‘संस्कार’?

75 Hard Challenge: क्या अंकित बैयांपुरिया का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा मुज़फ्फरनगर का ‘संस्कार’?

75 Hard Challenge: शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योग का अभ्यास करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सही रखना, शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए मुख्य आधार है। आजकल सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फिटनेस और स्वास्थ्य के कई प्रकार के ट्रेंड्स चल रहे हैं।

आपने शायद इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक इस तरह के ट्रेंडिंग वीडियो देखे होंगे। एक ऐसा ही एक्सरसाइज चैलेंज है “75 हार्ड चैलेंज” जो अब प्रसिद्ध हो रहा है। हाल ही में, इंस्टाग्राम पर हरियाणा के सोनीपत निवासी Ankit Baiyanpuria ने 75 हार्ड चैलेंज को पूरा करने के बाद एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंकित बैयांपुरिया के बाद अब उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर निवासी युवा पहलवान संस्कार भी 75 Hard Challenge को पूरा करने के लिए आगे आए हैं। आइये जानते है कौन है पहलवान संस्कार और क्या ही “75 हार्ड चैलेंज”?

ये भी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा ने चाटी इस एक्ट्रेस के पैर की उंगलियां, अब जमकर हो रहें ट्रोल! यहाँ देखिए वीडियो….

कौन है पहलवान संस्कार?

पहलवान संस्कार का पूरा नाम संस्कार रोहल रितिक (Sanskar rohal) है, जो मूलतः जनपद के ग्राम पचेंड़ा निवासी है। इन्होंने हाल ही में देशभर में चर्चित 75 हार्ड चैलेंज (75 Hard Challenge) को शुरू किया है। आपको बता दे, कि संस्कार ने हाल ही में 75 हार्ड चैलेंज को पूरा करने वाले अंकित बैयांपुरिया से भी सोनीपत में मुलाकात की है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @Sanskar_pehelwan19 पर साझा की है। जानकारी के मुताबिक, संस्कार का शुरूआत से ही कुश्ती की ओर गहरा रुझान रहा है। इन्होनें सोनीपत में रहकर पहलवान योगेश्वर दत्त के कुश्ती अखड़ें में कई वर्षों तक जमकर पसीना बहाया। संस्कार ने विगत वर्षों में राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग भी किया है।

https://www.instagram.com/reel/CyZsWssvR32/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

बता दें, संस्कार ने आज अपना 19वां दिन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। फिलहाल इंस्टाग्राम पर संस्कार की लाखों में रीच है और लोगों द्वारा उनके काफी वीडियोज़ को खूब सराहा जा रहा है। क्या संस्कार रोहल अंकित बैयानपुरिया का रिकार्ड तोड़ पाएगा? इस सवाल का जवाब आप हमें हमारे आधिकारिक व्हाट्सप्प नंबर 74096-41629 पर अपना नाम, पता सहित भेज दें। लेकिन इससे पहले यह जानना जरूरी है कि 75 Hard Challenge क्या है और इसके नियम क्या हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

ये भी पढ़ें- 46 साल की उम्र में ट्विंकल खन्ना पर चढ़ा ज’वा’नी का खुमार, खुली ड्रेस में जमकर दिखाया ब’द’न

75 Hard Challenge क्या है?

समय के साथ हेल्थ और फिटनेस से संबंधित जानकारियाँ आपको सोशल मीडिया और इंटरनेट पर बड़ी आसानी से मिल सकती हैं। फिर भी बड़े हिस्से के लोग फिटनेस का ध्यान सही तरीके से नहीं रखते हैं। पुराने समय में लोग अपने शारीरिक कामकाज और स्वस्थ आहार के माध्यम से अपने शरीर को दिन-रात स्वस्थ और फिट रखने का ध्यान देते थे। लापरवाही के कारण लोगों में बीमारियों की वृद्धि हो रही है और फिटनेस स्तर गिर रहा है। इसी कारण से फिटनेस और हेल्थ से जुड़े व्यापार भी तेजी से बढ़ रहे हैं और रोज़ाना नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। “75 Hard Challenge” एक ऐसी जटिल चुनौती है जिसमें व्यक्ति को 75 दिनों तक अनुशासन से फॉलो करना होता है।

75 हार्ड की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यह ट्रांसफॉर्मेटिव मेंटल टफनेस प्रोग्राम है, जिसे 75 दिनों तक अपनाना होता है। यह चैलेंज इतना कठिन है कि इसे आरंभ करने वाले 95 प्रतिशत लोग इसे पूरा नहीं कर पाते हैं। इस चैलेंज के तहत आपको 75 दिनों तक लगातार 5 नियमों का पालन करना होता है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि इस मानसिक और शारीरिक चुनौती को एक अमेरिकी कंपनी के मालिक ने शुरू किया था। बहुत समय बाद, जब प्रमुख सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया प्रभावकर्ताओं ने इसका प्रमोशन करना शुरू किया, तो यह वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें- Benefits of Dates: शादीशुदा पुरुषों के लिए फायदेमंद है खजूर? इस चीज़ में मिलाकर खाने से मिलती है घोड़े जैसी ताकत…

क्या हैं 75 Hard Challenge के 5 रुल-

75 हार्ड में सिर्फ 5 रूल्स को फॉलो करना होता है। यह सुनने में बड़ा आसान है, लेकिन इसे पूरा कर पाना उतना ही कठिन होता है। 75 हार्ड चैलेंज (75 Hard Challenge) को पूरा करने के लिए लगातार बिना फेल हुए 5 नियमों के अनुसार अपनी दिनचर्या बनानी होती है। आइये जानते हैं 75 Hard Challenge के 5 नियमों के बारे में-

1. खुद की सेल्फी लें (रोजाना)

2. रोजाना 4 लीटर पानी पिएं

3. पर्सनालिटी डेवलपेंट की किसी भी किताब के 10 पन्ने पढ़ना

4. हेल्दी डाइट को फॉलो करना

5. 75 दिनों तक 45 मिनट के इनडोर और आउटडोर वर्कआउट

अगर आप इस चैलेंज को पूरा करने या किसी नियम को पूरा करने में फेल हो जाते हैं, तो फिर से आपको पांचों नियमों की शुरुआत पहले दिन की तरह करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Sakina After Gadar 2: फिल्म हिट होते ही सकीना ने उतार फेंका शराफत का चोला, लुक देखकर फैंस शॉक्ड

75 Hard Challenge का सबसे मुश्किल नियम

“75 Hard Challenge” फिटनेस को दर्शाता है जो केवल शारीरिक स्वस्थता को ही नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वस्थता को भी परीक्षण में डालता है। 75 दिनों तक, 95 प्रतिशत लोग इस चुनौती का सामना करते समय 5 नियमों का पालन करके असफल हो जाते हैं। इस चैलेंज के दौरान, ऐसे कई मौके आते हैं जब आप खुद को निराश नहीं होने देते। इस समय, आपकी मानसिक दृढ़ता का परीक्षण सबसे महत्वपूर्ण होता है। “75 हार्ड” का सबसे कठिन नियम है कि आपको पांच नियमों में से किसी एक का उल्लंघन करने पर पूना चुनौती फिर से आरंभ करना होता है।

विशेषज्ञ अक्सर सोशल मीडिया पर 75 हार्ड चैलेंज (75 Hard Challenge) के बारे में जानकारी साझा करते हैं। कहा जाता है कि इस चैलेंज को पूरा करने से आपको बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान लापरवाही या जबरदस्ती करने से परिणाम उलटे भी हो सकते हैं। इसलिए हमेशा इस चैलेंज को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ना चाहिए। इसे केवल एक चुनौती के रूप में नहीं, बल्कि अपने जीवनशैली में बदलाव के रूप में देखने से अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें