Saturday, April 19, 2025

Odisa Raid: रुपया गिनते-गिनते हांफने लगीं 3 दर्जन मशीनें, अब तक मिल चुका इतना नोट? आयकर विभाग को मंगवाना पड़ा ट्रक, जानें पूरा मामला!

Odisa Raid: झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर पर मिली बेहिसाब नकदी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Rate Today: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट

Odisa Raid: रेड में 225 करोड़ रुपये की नकदी बरामद

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को यह बताया गया है कि आयकर विभाग ने ओडिशा में स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ की जा रही तलाशी के माध्यम से अब तक लगभग 225 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें- UPI News: अब UPI से 5 लाख तक की पेमेंट कर सकेंगे! आरबीआई का बड़ा फैसला

तीन दर्जन मशीनें नोटों की गिनती कर रही

आपको बता दें कि इतनी बड़ी रकम को ले जाने के लिए आयकर विभाग को एक ट्रक की मदद लेनी पड़ी। आयकर विभाग द्वारा तीन दर्जन मशीनें नोटों की गिनती कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि चूंकि मशीनें सीमित क्षमता की हैं, इसलिए गिनती धीमी गति से चल रही है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...