Thursday, April 17, 2025

Raviwar Ke Upay: रविवार को किया ये उपाय तो बनने लगते हैं बिगड़े काम…

Raviwar Ke Upay: आज रविवार है और आज रविवार का दिन पूरी दुनिया को प्रकाशमान करने वाले भगवान भास्कर यानी सूर्य देव को समर्पित है। आइए बताते हैं कि सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए क्या करें?

Raviwar Ke Upay

यह है रविवार को लेकर यह है मान्यता (Raviwar Ke Upay)

Raviwar Ke Upay: आज वर्ष 2023 के सितंबर माह का दूसरा रविवार है। हिंदू सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी ग्रह और देवता से संबंधित होता है। इसकी तरह रविवार का दिन पूरी दुनिया को प्रकाशमान करने वाले भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन भगवान भाष्कर की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि अगर आपके जीवन और कार्य में लगातार में बाधाएं रही हैं, तो ऐसा आपके जीनव में या फिर राशि में सूर्य की कमजोरी के कारण हो सकता है। ऐसे में जातक सूर्य को मजबूत करने के कुछ आसान और असरदार उपाय करके इसको मजबूत बना सकते हैं।

ऐसे करें सूर्यदेव की पूजा (Raviwar Ke Upay)

जो व्यक्ति प्रतिदिन प्रातः काल में सूर्य देव की पूजा करता है और उन्हें अर्घ्य देता है, तो सूर्य देव प्रसन्न होने लगते हैं और व्यक्ति के जीवन की सभी कठिनाई धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। यदि किसी जातक के लिए प्रतिदिन सूर्य भगवान की आराधाना और उन्हें अर्घ्य देना संभव नहींं है तो वह कम से कम रविवार को जरूर सूर्य भगवान की विशेष पूजा अचर्ना करे और सूर्य देवता को अर्घ्य दे तो भी काफी लाभ मिलता है। दरअसल रविवार का दिन सूर्य देव के लिए विशेष दिन माना जाता है ऐसे में यह काफी फलदायी सिद्ध साबित होता है।

रविवार के दिन पूरे विधि-विधान के साथ सूर्यदेव की पूजा अर्चना(Raviwar Ke Upay) करने और सूर्य देव को अर्घ्य देने से। व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति का लाभ होने लगता है। साथ-साथ ही, ऐसा करने से जातक के दुश्मन भी दोस्त बनने लगते हैं और शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति भी होती है। मान्यता के अनुसार रविवार के दिन विधिवत सूर्य व्रत, पूजा-अर्चना और सूर्य देव की कथा सुनने से भी जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। और सभी परेशानियां खत्म होने लगती है।

रविवार के उपाय (Raviwar Ke Upay)

  • रविवार के दिन तांबे के लोटे में कुछ चावल, लाल रंग के फूल और जल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें। साथ ही सूर्य देव को जल अर्पित करते समय ‘ऊँ सूर्याय नम: ऊँ खगाय नम:, ऊँ भास्कराय नम:, ऊँ रवये नम:, ऊँ भानवे नम:, ऊँ आदित्याय नम:’ मंत्रों का जाप करें यह काफी फलदायी रहता है।
  • सूर्य देव को जल अर्पित करते समय जल पात्र में रोली, लाल चंदन और लाल पुष्प भी जरुर डालें।
  • तांबे के बर्तन से सूर्य देव को अर्घ्य देना काफी शुभ माना गया है।
  • साथ ही रविवार के दिन लाल चंदन, लाल कपड़े, गेंहू और गुड़ का उपयोग करना भी सुभकारी होता है।
  • लगातार रविवार के दिन भगवान भास्कर का व्रत करने से जातक को पद-प्रतिष्ठा और धन की प्राप्ति जरूर होती है।
  • रविवार के दिन सूर्य भगवान की विधिवत पूजा अर्चना से स्वास्थ्य लाभ होता है। साथ ही जातक को नेत्र और चर्म संबंधित को रोगों से उससे मुक्ति मिलती है।

Disclaimer: हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। Bekhabar.in इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके लिए कुछ भी करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

यह भी पढ़ें-Hindu Muslim Unity: इस मन्दिर में मुस्लिम भी करते हैं हनुमान जी की पूजा…

ट्विटर पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...