Thursday, April 17, 2025

Weight Loss Fact: 1 साल में घटाया 63 किलो वजन, हो गई मौत, जाने कितना खतरनाक है बहुत तेजी से वजन कम करना…

Weight Loss Fact: वजन अधिक होना शरीर के लिए कई तरह से हानिकारक हो सकता है। इससे हृदय रोग, डायबिटीज जैसी कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने वजन को नियंत्रित करने की सलाह देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि बहुत तेजी से Weight Loss करना भी आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है? ऐसे ही एक मामले में यूके में एक महिला की मौत हो गई। महिला ने एक साल के भीतर ही करीब 63 किलो तक वजन कम कर लिया, जो उसकी मृत्यु का कारण बन गया।

Weight Loss Fact

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कायली कॉक्स नाम की 30 वर्षीय एक महिला ने महज सालभर के भीतर ही अपने शरीर का 63 किलो वजन कम(Weight Loss) कर लिया। 2021 तक, कायली कॉक्स का वजन 137 किलोग्राम था, इसके दुष्प्रभावों को देखते हुए उन्होंने तेजी से वजन घटाने का प्रयास शुरू कर दिया।

तेजी से बजन कम करना पड़ गया भारी (Weight Loss Fact)

यूके मीडिया कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, कायली कॉक्स ने खुद को पतला करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेना शुरू कर दिया। वजन घटने का बहुत ही कम समय में उनके शरीर पर असर दिखने लगा, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती गई। शारीरिक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों से उसे चिकित्सा के लिए तुरन्त अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। धीरे धीरे उसकी स्थिति बिगड़ती गई और एक दिन वह अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में पाई गई।

Weight Loss Fact पर क्या कहते हैं विशेषज्ञ

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, तेजी से वजन घटाना शरीर के लिए कई तरह से हानिकार हो सकता है, आइए जानते हैं कि विशेषज्ञ इसे क्यों इतना खतरनाक मानते हैं?

तेजी से वजन घटाने के नुकसान(Weight Loss Fact)

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन को कंट्रोल में रखना सभी लोगों के लिए जरूरी होता है, लेकिन ऐसे किसी भी उपाय से बचना चाहिए जिनसे बहुत तेजी से वजन घटाने के परिणाम आए। बहुत तेजी से वजन कम करने से मांसपेशियों की हानि, शरीर में पोषक तत्वों की कमी से लेकर गॉलब्लेडर में पथरी तक की समस्या उत्पन्न होने का खतरा अधिक होता है। हमेशा धीमी, स्थिर गति से वजन कम करना ही बेहतर होता और स्वास्थ्य के लिए अनुकूल होता है।

कई अध्ययनों में पता चलता है कि जो लोग धीरे-धीरे अपना वजन कम करते हैं, उनका वजन लंबे समय तक वजन को कंट्रोल में रखना भी आसान हो सकता है।

मेटाबोलिज्म पर हो सकता है इसका असर

तेजी से Weight Loss के लिए किए गए प्रयासों के कारण आपके शरीर में कैलोरी और पोषक तत्व बहुत ही कम हो जाते हैं। इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। बहुत तेजी से वजन कम करने से आपका मेटाबोलिज्म भी बहुत धीमा हो सकता है। मेटाबॉलिज्म में होने वाली इस तरह की समस्याओं के कारण पूरे शरीर पर असर हो सकता है। अधिक वजन वाले लोगों को वजन को कंट्रोल में रखने के लिए प्रयास जरूर करने चाहिए और समय के साथ धीरे-धीरे वजन घटाने के तरीकों को ही अपनाना चाहिए।


नोट: Bekhabar.in लेख में दी गई जानकारी व सूचना को लेकर किसी भी तरह का दावा नहीं करता है और न ही कोई जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए किसी अनुभवी डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह भी पढ़ें-Morning Drink For Glowing Skin: चेहरे पर चमक लाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह पिएं ये ड्रिंक…

ट्विटर पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...