Saturday, April 19, 2025

Vijay Antony Daughter Death: फांसी के फंदे पर झूली इस सुपरस्टार की बेटी, केस दर्ज़

Vijay Antony Daughter Death: साउथ इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली दुखद खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के एक्टर और म्यूजिशियन विजय एंटनी (Vijay Antony) की 16 साल की बेटी मीरा एंटनी (Meera Antony) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

12वीं की स्टूडेंट थी मीरा एंटनी (Vijay Antony Daughter Death)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीरा ने मंगलवार अलसुबह करीब 3 बजे चेन्नई के डीडीके रोड स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। वह ​​​चेन्नई के एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं की स्टूडेंट थी। बताया जा रहा है कि एक्टर की बेटी पिछले कुछ दिनों से तनाव में थीं। घटना की सूचना मिलने पर थेनमपेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चेन्नई के ओमंतुरार अस्पताल भेज दिया है। सुसाइड का केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। (Vijay Antony Daughter Death)

2006 में हुई थी एंटनी की शादी

24 जुलाई 1975 को जन्में विजय ने साउंड इंजीनियर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे म्यूजिक भी कम्पोज करने लगे थे। आज वे साउथ सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं। विजय ने एक्टिंग की दुनिया में फिल्म Naan के जरिए कदम रखा था। साल 2006 में एंटनी ने फातिमा से शादी की थी। (Vijay Antony Daughter Death)

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...