UP Weather News: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने के बाद ऐसा रहेगा मौसम का हाल…

UP Weather News: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने के बाद ऐसा रहेगा मौसम का हाल…

UP Weather News: यूपी में मौसम का रुख बदल रहा है। मॉनसून के लौटने जैसी स्थिति अब स्पष्ट दिख रही है। इसी कारण आसमान से बादल हटने शुरू हो गए हैं। दिन में तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी और उमस जैसी स्थिति झेलनी पड रही है। हालांकि, रात को ओस के कारण ठंड जैसी स्थिति है।

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में सभी जगहों पर बारिश का सिलसिला थमता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर ही हल्की- फुल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। फिलहाल कहीं भी तेज बारिश के आसार नहीं हैं। यूपी में 13 अक्टूबर तक किसी भी जिले में न ही कही तेज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है और न किसी जगह पर बादल गरजने और बिजली गिरने का कोई पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें- Train To Khatu Shyam: खाटू श्याम जाने वालों के लिए गुड न्यूज…

आज भी प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लगने के बाद एक बार फिर धीरे- धीरे गर्मी बढ़ने के आसार है। बादलों के हटने के बाद रात में ओस का असर भी दिखने लगा है। ऐसी स्थिति बनने के कारण रात के तापमान में गिरावट आ रही है। लखनऊ से लेकर नोएडा तक इसी तरह के मौसम के आसार दिख रहे हैं।

UP Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इस वजह से कही भी बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। लखनऊ में भी मौसम में बदलाव दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप के कारण गर्मी और उमस जैसी स्थिति रहेगी। दिन में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर भी जा सकता है। वहीं, शाम को तापमान में एकदम गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

नोएडा और गाजियाबाद में दिन में तेज धूप रहने के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। ह्यूमिडिटी अधिक होने के कारण लोगों को अधिक तापमान होने का अहसास भी होगा। हालांकि, शाम में मौसम में ठंडापन रहेगा। आधी रात के बाद लोगों को हल्की ठंडक का अहसास होगा। न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *