Aditya L1 Mission: चंद्रयान के बाद अब सूर्य की ओर, 11.50 पर आदित्य L-1 स्पेसक्राफ्ट की होगी उड़ान, जानिए लाइव अपडेट्स…

Aditya L1 Mission

Aditya L1 Mission: इसरो आज अपना बहुप्रतिक्षित सौर अभियान शुरू कर रहा है। इस अभियान के अंतर्गत, श्रीहरिकोटा से आदित्य एल-1 का लॉन्च किया जाएगा। शुक्रवार से इसकी गिनती शुरू हो चुकी है।

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद, अब भारत सूरज की ओर कदम बढ़ाएगा। आज, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपनी पहली सौर मिशन की शुरुआत कर रहा है। इसरो आज 11:50 बजे, श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग पैड से आदित्य एल-1 अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा। कल से ही इसकी उल्टी गिनती शुरू होगी। इस मिशन को ISRO के सबसे भरोसेमंद PSLV रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। आदित्य L-1 मिशन की लॉन्चिंग से पहले, ISRO के प्रमुख एस सोमनाथ के साथ वैज्ञानिकों की पूरी टीम तिरुपति पहुंची थी। ISRO के वैज्ञानिकों ने तिरूपति बालाजी मंदिर में मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की।

सूर्य पर क्या करेगा Aditya L1 Mission

बेंगलुरु के खगोलशास्त्री और प्रोफेसर आरसी कपूर ने आदित्य एल-1 के लॉन्च पर बताया कि यह एक महत्वपूर्ण मोमेंट है। आदित्य एल-1 सूर्य के कोरोना का अध्ययन करेगा, जो आमतौर पर पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान ही किया जा सकता है।

सूर्य नमस्कार और विशेष पूजा के साथ Aditya L1 के सफल लॉन्च के लिए

Aditya L1 Mission के सफल लॉन्च के लिए दून योग पीठ के केंद्रों पर सूर्य नमस्कार और विशेष पूजा की गई। श्रीहरिकोटा से इसरो का आदित्य एल1 मिशन आज लॉन्च होनेवाला है। इसके सफल लॉन्च के लिए वाराणसी में हवन किया गया।

श्रीहरिकोटा में मौसम अनुकूल

Aditya L1 Mission के लॉन्च के लिए मौसम अनुकूल है। श्रीहरिकोटा में आसमान साफ है और तापमान 34.1 डिग्री है, जो कि सामान्य है। वहीं हवा की रफ्तार 0.3 मीटर प्रति सेकंड है, जो कि बिल्कुल सामान्य है।

आदित्य एल-1 : लॉन्चिंग से पहले की तस्वीर

इसरो के सौर मिशन, आदित्य एल-1 की प्रक्षिप्ति से पहले श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का दृश्य।

देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

2 thoughts on “Aditya L1 Mission: चंद्रयान के बाद अब सूर्य की ओर, 11.50 पर आदित्य L-1 स्पेसक्राफ्ट की होगी उड़ान, जानिए लाइव अपडेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *