BHASHINI AI: आमतौर पर लोग किसी चीज का अनुवाद करने के लिए Google Translate का उपयोग करते हैं। अब इस एआई के दौर में, सरकार ने एक नया स्वदेशी ऐप लॉन्च किया है। यह सरकारी ऐप है, जिसमें अलग-अलग भाषाओं का समर्थन दिया गया है। इसे सरकार ने G20 सम्मेलन के मौके पर लॉन्च किया है।
Keywords
इसके बाद से ही उपयोगकर्ताओं का गूगल ट्रांसलेट के प्रति चिंता हो गई है। अगर आप देश में कहीं यात्रा करने का इरादा रखते हैं, तो यह ऐप आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। चलिए, इस सरकारी एआई ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं।BHASHINI AI: गूगल ट्रांसलेट के छक्के छुड़ा देगा ये देशी ऐप, ये है इस्तेमाल करने का सही तरीका

BHASHINI AI में किसी भी भाषा में कर सकते हैं ट्रांसलेट
दरअसल BHASHINI AI ऐप में कई भाषाओं का समर्थन मिल रहा है। इस ऐप के जरिए आप किसी भी क्षेत्रीय भाषा में भी अनुवाद कर सकते हैं। ये गूगल से काफी अलग है और इसे खासकर भारत में रहने वाले लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खास बात ये है कि इस एआई ऐप के माध्यम से विदेशी भाषा को भी क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद किया जा सकेगा।

BHASHINI AI में रियल टाइम करे ट्रांसलेट
इस ऐप्लिकेशन के माध्यम से, आप वास्तविक समय में अनुवाद कर सकते हैं। आसान शब्दों में समझा जाए तो जब आप किसी व्यक्ति के साथ बात कर रहे होते हैं, तो इस ऐप्लिकेशन को चला करके आप जान सकते हैं कि वह क्या बोल रहे हैं। पर्यटक या यात्रा करने वाले लोग इसका आसानी से उपयोग कर सकते हैं। वहीं अगर आप भारत के बाहर जा रहे हैं, तो भी इसकी मदद से किसी भी देश की भाषा को समझ सकते हैं।

BHASHINI AI में कोई भी भाषा करें सिलेक्ट
आपको बता दें कि सिंगल क्लिक पर इस एआई ऐप का उपयोग करने के लिए पहले किसी भी भाषा में ट्रांसलेट करने के लिए भाषा का चयन करें। इसके बाद, आपको उस भाषा को चुनना होगा जिसमें आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं। इस तरह से आप इस सरकारी ऐप का उपयोग करना आसान होगा।
टेक की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें