Bjp West Up: पश्चिम यूपी में भाजपा ने इन्हें दी जिलों की कमान, पढ़ें नए जिलाध्यक्षों की पूरी जानकारी…

Bjp West Up: पश्चिम यूपी में भाजपा ने इन्हें दी जिलों की कमान, पढ़ें नए जिलाध्यक्षों की पूरी जानकारी...

Bjp West Up: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय के इंतजार के बाद जिला व महानगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। आपको बता दें बीजेपी ने 2024 से पहले भाजपा ने जिला स्तर पर पार्टी संगठन में बदलाव किया है। देखें पार्टी द्वारा जारी कई गई पशिम यूपी के जिलाध्यक्षों की सूची…

Bjp West Up

Bjp West Up 19 जिलों के नए भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची


Bjp West Up के 19 जिला व महानगर जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनमें रामपुर में हंसराज पप्पू, मुरादाबाद जनपद में आकाश पाल, मुरादाबाद महानगर में संजय शर्मा, अमरोहा में उदय गिरी गोस्वामी, बिजनौर में भूपेंद्र चौहान, सहारानपुर महानगर में पुनीत त्यागी, सहारनपुर जनपद में महेंद्र सैनी, मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी, बागपत में वेदपाल उपाध्याय, शामली में तेजेंद्र निर्वाल, गाजियाबाद जनपद में सतपाल प्रधान, गाजियाबाद महानगर में संजीव शर्मा, नोएडा महानगर में मनोज गुप्ता, गौतमबुधनगर जनपद में गजेंद्र मावी, बुलंदशहर में विकास चौहान, संभल में हरेंद्र सिंह और हापुड़ जनपद में नरेश तोमर, मेरठ में जिले में शिवकुमार राणा, मेरठ महानगर में सुरेश जैन ऋतुराज को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा द्वारा कुल 98 जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नए जिलाध्यक्षों की सूची को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करके जानकारी दी है। संगठन की दृष्टि से भाजपा ने अपने 98 जिलाध्याक्षों की नियुक्ति की है। बीजेपी के द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश को छह हिस्सों में बांटा गया है। जिनमें अवध क्षेत्र, गोरखपुर क्षेत्र, काशी क्षेत्र, कानपुर क्षेत्र, पश्चिमी यूपी व ब्रज क्षेत्र शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में जिले के अनुसार नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों के चयन में युवा चेहरों को भी जगह दी गई है।

Bjp West Up के हापुड में नरेश तोमर को उपाध्यक्ष से बनाया गया जिला अध्यक्ष

बता दें कि Bjp West Up के हापुड जिले में लंबे समय से जिला अध्यक्ष को लेकर संगठन में जिस नाम को लेकर चर्चा थी आखिर उसी नाम पर मोहर लगी। हापुड जिले में नरेश तोमर के नाम को लेकर अध्यक्ष बनाने की चर्चा जोरों पर थी। जिले में दूसरी बार भी ठाकुर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

मेरठ में जिला व महानगर में पिछले अध्यक्षों पर लगाया दाव

 Bjp West Up की लिस्ट पर नजर डालें तो मेरठ में बीजेपी ने पूर्व में जिलाध्यक्ष रहे शिवकुमार राणा को दोबारा से जिलाध्यक्ष का पद दिया है। वहीं, महानगर में भी पूर्व मेरठ महानगर के अध्यक्ष रहे सुरेश जैन ऋतुराज को फिर से महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें-LUCKNOW: सीएम योगी ने युद्धाभ्यास में देखा एनएसजी व यूपी पुलिस का शौर्य…

हमारे ऑफिसियल ट्विटर हैंडल और Google NEWS पर जुड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *