Friday, April 11, 2025

बक्सर रेल हादसा: नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरीं

बक्सर रेल हादसा: दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से असम के कामाख्या के लिए चली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12506 की 21 बोगियां बुधवार को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गयी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में करीब 80 लोगों के घायल होने की सूचना है। बक्सर जिले के डीएम अंशुल अग्रवाल ने हताहत हुए लोगों की संख्या की पुष्टि की है।

बक्सर रेल हादसा

यह भी पढ़ें-Israel-Hamas War: हमास के खिलाफ युद्ध में हथियार लेकर दौड़ पडे 95 वर्षीय इजरायली ताऊ…

जानकारी के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 6 बोगियां बुरी तरीके से डिरेल हो गई हैं। इन बोगियों में कई यात्री अभी भी फंसे हुए हैं। इस कारण यात्रियों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल लगातार रेस्क्यू चल रहा है।

पटना से भी NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। बक्सर के अलावा आरा और पटना से भी देर रात चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस के साथ रवाना हुई हैं। इस बीच हादसे की सूचना पाकर बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पटना एम्स के डायरेक्टर से फोन पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीजों को सीधे पटना एम्स ले जाया जाएगा।

बक्सर रेल हादसा को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि , ‘मुझे जैसे ही इसकी खबर मिली तभी मैंने तुरंत रेल मंत्री, NDRF, SDRF, बिहार के मुख्य सचिव, ज़िलाधिकारी सहित अधिकारियों से बातचीत कर सूचना दी। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में आएं और पीड़ित लोगों की मदद करें… घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है…’

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...