Friday, April 11, 2025

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: UP पुलिस भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 30 फीसदी आरक्षण…

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया। यूपी पुलिस में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया। साथ ही बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला बोला। गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शिरकत करने आए। उन्होंने सबसे पहले राधे राधे से अपने संबोधन को शुरू किया। काका व निर्भर हाथरसी को याद किया।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान में तिरंगा: ये खबर पढ़कर गर्व से चौड़ा हो जाएगा आपका सीना, अब पाकिस्तान में…

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: योगी ने कहा कि हाथरस की हींग के बिना कोई स्वाद नहीं है। उसके बाद उन्होंने अपनी डबल इंजन की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बारी बारी से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल रहता था, बहन बेटी असुरक्षित महसूस करती है। अब महिलाएं खुद को स़ुरक्षित महसूस करती है। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। पिछले साढ़े नौ साल के अंदर एक नए भारत का दर्शन किया है,जहां देश अब जाति और मजहब के आधार पर नहीं ,बल्कि सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...