Sukhpal Singh Khaira Arrested: पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को आज यानी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुखपाल सिंह पर ड्रग्स तस्करी का आरोप है। पंजाब पुलिस ने सुखपाल की गिरफ्तारी के लिए सुबह-सुबह एक खास ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के तहत पंजाब पुलिस की एक टीम खैरा के चंडीगढ़ आवास पर पहुंची। विधायक ने इस बात का विरोध किया कि पुलिस उनके बेडरूम तक चली आई और बच्चों के सामने गिरफ्तार किया। (Sukhpal Singh Khaira Arrested)
यह भी पढ़ें- संसद में मुस्लिम नेता पर टिपण्णी पर फंसे थे रमेश बिधूड़ी, अब भाजपा ने दिया बड़ा इनाम
खैरा का सीएम पर बड़ा आरोप (Sukhpal Singh Khaira Arrested)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके जलालाबाद ले गई है। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी 2015 के एक पुराने केस में हुई है। मामले में सुखपाल खैरा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं। बता दें कि सुखपाल खैरा कांग्रेस किसान सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। (Sukhpal Singh Khaira Arrested)
यह भी पढ़ें- शुभ कार्यों में क्यों बनाया जाता है स्वास्तिक? जानें हिन्दू धर्म में इस चिन्ह का महत्व…
2015 में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था
खैरा के खिलाफ 2015 में NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में जलालाबाद पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर पांच स्थित विधायक के घर पर छापा मारा। खैरा ने अपनी गिरफ्तारी को फेसबुक पर लाइव किया। (Sukhpal Singh Khaira Arrested)
भोलाथ विधानसभा से विधायक हैं सुखपाल खैरा
विधायक सुखपाल सिंह खैरा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है। साल 2017 में वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद आप पार्टी ने उन्हें पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया था। लेकिन 2018 में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाए जाने के बाद 2019 में आप के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में वो कांग्रेस पार्टी से कपूरथला जिले के भोलाथ विधानसभा से विधायक हैं। (Sukhpal Singh Khaira Arrested)
देश-दुनिया की बड़ी खबरों को सबसे पहले जानने के लिए Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।