Friday, April 11, 2025

Halal Certification Meaning: हलाल सर्टिफिकेशन क्या होता है, जाने कौन देता है इसका सर्टिफिकेट?

Halal Certification Meaning: UP में हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट्स पर बैन लगाने की तैयारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद इसका संज्ञान लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर हलाल सर्टिफिकेशन क्या है?

Halal Certification In India: यूपी में हलाल सर्टिफिकेट (Halal Certificate) से जुड़े उत्पादों की बिक्री पर अब पूरी तरह बैन लगाया जा रहा है। आरोप ये भी है कि कुछ संस्थाएं हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर अवैध धंधा कर रही हैं। हलाल सर्टिफिकेट के फर्जीवाड़े पर सीएम योगी ने खुद संज्ञान लिया है। दरअसल, UP में कुछ कंपनियां हलाल सर्टिफिकेशन के नाम अवैध धंधा कर रही थीं। ये कारोबारी डेयरी, कपड़ा, चीनी, नमकीन, मसाले, और साबुन को भी हलाल सर्टिफाइड करवाने का काम कर रहे थे। जानकारी मिल रही है कि योगी सरकार अब हलाल सर्टिफिकेशन को लेकर कड़े नियम बनाने पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें-CM Yogi on Halal: उत्तर प्रदेश में अब हलाल खाना नहीं बिकेगा- CM Yogi

लखनऊ की कोतवाली हजरतगंज में शैलेंद्र शर्मा की शिकायत के आधार पर एक FIR दर्ज की गई है। इस FIR में हलाल सर्टिफाइड करने वाली संस्था का नाम भी है। साथ ही इसमें हलाल सर्टिफिकेशन जारी करते वाली संस्थाओं के नाम भी हैं। हलाल सर्टिफिकेट को लेकर जमीयत उलेमा हिंद हलाल ट्रस्ट पर FIR हुई है। आइए जान लेते हैं कि क्या होता है हलाल सर्टिफिकेशन, ये किन किन प्रोडक्ट्स पर दिया जाता है और कौन सी संस्थाएं यह सर्टिफिकेट देती हैं।

Halal Certification Meaning: हलाल सर्टिफिकेट क्या है?

बता दें कि हलाल सर्टिफिकेट सिर्फ नॉन वेज प्रोडक्ट के लिए ही होता था। यह नियम 1993 तक सिर्फ मीट प्रोडक्ट्स पर ही लागू होता था। लेकिन इसके बाद इसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और दवाओं आदि पर भी लागू किया जाने लगा। हलाल का मतलब इस्लामी कानून के तहत बने प्रोडक्ट्स से होता है।

Halal Certification Meaning: कौन देता है हलाल सर्टिफिकेट?

भारत में करीब 12 कंपनियां हलाल सर्टिफिकेट देती हैं। यह सर्टिफिकेशन इस्लामी कानूनों के तहत होता है। भारत में हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हलाल सर्टिफिकेशन सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जमीयत उलमा-ए-हिंद और जमीयत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट सर्टिफिकेट देने वाली संस्थाएं हैं।

Halal Certification Meaning: हलाल सर्टिफिकेशन की जरूरत ही क्या है?

यदि प्रोडक्ट्स का हलाल सर्टिफिकेशन हो जाता है तो इस्लामिक देशों में उन प्रोडक्ट्स का निर्यात करना आसान हो जाता है। कई इस्लामिक देश ऐसे हैं जहां सिर्फ हलाल प्रोडक्ट्स की ही अनुमति है।

Halal Certification Meaning: हलाल पर क्यों शुरू हो गया सियासी विवाद?

हलाल सर्टिफिकेट को लेकर सिसायी पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गयी है। समाजवादी पार्टी ने कहा है कि अगर हलाल सर्टिफिकेट को लेकर इस तरह का फर्जीवाड़ा सही है तो ये बीजेपी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं, BJP कह रही है FIR हुई है, कड़ी कार्रवाई होगी।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...