Thursday, April 3, 2025

Interest Free Loan: इन किसानों की होगी बल्ले बल्ले, बिना ब्याज के मिलेगा लोन, फाइल हुई तैयार

Interest Free Loan In BIhar: यदि आप भी देश के दूसरे बड़े राज्य बिहार के रहने वाले हैं। साथ ही खेती-बड़ी करके अपना घर चला रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है।

Interest Free Loan (Bekhabar.in): बिहार सरकार अब पात्र किसानों को बिना ब्याज के लोन देने की योजना बना रही है। ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। इसी के तहत पात्रता किसान क्रेडिट कार्ड रखा गया है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिल पाएगा। जो पहले से KCC धारक हैं। सरकार का यह मानना है कि राज्य के किसानों को बिना ब्याज के लोन से जहां खेती करने में मदद मिलेगी। वहीं वे अपनी अन्य जरूरतों को भी पूरी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें-PM Kisan yojna: किसानों को कल भेजें जायेंगे सम्मान निधि के 2000 रुपए, इनको नहीं मिलेगा लाभ

Interest Free Loan: किसानों को मिलेगा बंपर फायदा

मडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) रखने वाले किसानों को बिना ब्याज के, अल्पकालिक कृषि ऋण देने की प्रक्रिया में है। आपको बता दें कि ये ऋण प्राथमिक कृषि लोन समितियों को समृद्ध करने के लिए बहुत ही कारगर साबित होगा। आपको बता दें कि अभी तक किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जो लोन मिलता है। उसपर एक निर्धारित दरों के आधार पर ब्याज भी किसानों को देना होता है। कई बार किसानों पर ब्याज का पैसा बढ़ते-बढ़ते इतना बढ़ जाता है कि वह कर्ज के बोझ तले दबता चला जाता है। इसलिए अब यह राहत मिलेगी कि किसान जितना कर्ज लेगा। उसे सिर्फ उतना ही वापस देना होगा। ऐसी व्यवस्था बिहार में किसानों के लिए बनाई जा रही है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...