Jawahar Point at Chandryaan 1: जब चंद्रयान-1 ने मून पर रखा पहला कदम, जानिए कांग्रेस ने क्यों बनाया “जवाहर प्वाइंट”

Jawahar Point

Jawahar Point at Chandryaan 1: चंद्रयान-1, चांद की ओर बढ़ा भारत का पहला कदम था। 2008 में इसकी मदद से भारत ने पहली बार चांद पर अपना झंडा बुलंद किया। चंद्रयान-1 को PSLV-C11 से लॉन्च किया गया था। जिस जगह चंद्रयान-1 का मून इम्पैक्ट प्रोब (MIP) टकराया था, उसे ‘Jawahar Point’ नाम दिया गया। करीब 15 साल बाद, यानी 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 मिशन के जरिए ISRO ने चांद के उसी दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने में सफलता पाई है।

UPA सरकार ने क्यों बनाया ‘Jawahar Point’ ?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में, भारत ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 22 अक्टूबर 2008 को PSLV रॉकेट से चंद्रयान-1 को लॉन्च किया था। चंद्रयान-1 का मून इम्पैक्ट प्रोब (MIP) 14 नवंबर 2008 को चांद की सतह पर क्रैश-लैंड हुआ। लैंडिंग की जगह चांद के दक्षिणी ध्रुव में मौजूद Shackleton क्रेटर के पास रही। चूंकि उस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है, इसलिए सरकार ने इम्पैक्ट साइट का नाम ‘Jawahar Point’ रखा।

प्रक्षेपण के 312 दिन बाद टूटा संपर्क

भारत ने अपना पहला चंद्र अभियान चंद्रयान-1 2008 में प्रक्षेपित किया था। उस पर एक ऑर्बिटर और इम्पैक्ट प्रोब भी था लेकिन यह शेकलटन क्रेटर के पास क्रैश हो गया था। बाद में इस जगह को “Jawahar Point” का नाम दिया गया था। तब अपने प्रक्षेपण के 312 दिन बाद उसका संपर्क धरती से टूट गया। लेकिन ये जानकारी दी गई थी कि संपर्क टूटने से पहले इस अभियान का 95 फ़ीसद लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। हालांकि तब मिली मिश्रित सफलता भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक बहुत बड़ा क़दम था। चंद्रयान- 2 ने भी चांद पर पानी के कण को ढूंढने में एक अहम किरदार अदा किया था।

अब चाँद पर ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ और ‘तिरंगा पॉइंट’

आज अपनी विदेश यात्रा समाप्त कर सीधा बेंगलुरु पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उन्हें Chandrayaan 3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी। इस दौरान वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई बड़े ऐलान किए, जिनमें से एक ऐलान के मुताबिक जिस जगह चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम ने लैंडिंग की, अब उसे ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने ‘तिरंगा पॉइंट’ और ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस‘ मनाने का भी ऐलान किया।

देश से जुड़ी तमाम खबरों के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *