Sunday, April 13, 2025

Khon Kaen: इस अजीबोगरीब डिश का एक निवाला ले सकता है आपकी जान, जरा बचके रहिए!

Khon Kaen : आज हम आपको ऐसी अजीबोगरीब डिश (व्यंजन) के बारे में बताएंगे, जो इंसान के लिवर पर ऐसा असर करती है कि उसे मौत के मुंहाने तक पहुंचा सकती है। आपको सुनने में ये बात अजीब लग सकती है लेकिन थाइलैंड की इस डिश को खाते ही आपके लिवर में कैंसर डेवलप होने का चांस बढ़ जाता है। दावा किया जाता है कि इसकी एक बाइट भी कैंसर को इनवाइट करती है। (Khon Kaen)

ये डिश देती है कैंसर की गारंटी! (Khon Kaen)

डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये थाइलैंड की एक खास डिश है, जिसे खाने से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। इस खाने के साथ स्वाद से ज्यादा रिस्क आता है। रिपोर्ट कहती है कि सिर्फ इस डिश की वजह से ही 20 हज़ार लोग हर साल थाइलैंड में मर जाते हैं। ये खास डिश Khon Kaen नाम के प्रोविंस में खासी पॉपुलर भी है। लोग इसे खाते भी हैं और फिर उनके लिवर में इससे दिक्कत हो जाती है।

कैसे बनती है ये अजीबोगरीब डिश?

इस डिश का नाम कोइ प्ला है। दरअसल ये छोटे-छोटे टुकड़ों में कटी हुई कच्ची मछली होती है, जिसे हर्ब्स, स्पाइसेज़ और नींबू के रस के जरिये स्वादिष्ट बनाया जाता है। इस डिश को थाइलैंड में लाखों लोग खाते और पसंद करते हैं लेकिन इसान नाम के गरीब प्रांत में खूब पसंद की जाती है। मछली लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाती लेकिन इसमें मौजूद परजीवी कीड़े लोगों के शरीर में जाकर जान के दुश्मन बन जाते हैं। इससे Holangiocarcinoma नाम की बीमारी यानि बाइल डक्ट कैंसर के चांसेज़ बढ़ जाते हैं, जो लोगों की जान का दुश्मन होता है। (Khon Kaen)

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...