Madhya Pradesh Congress Candidate List: तीन राज्यों के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किसे मिला मौका?

Madhya Pradesh Congress Candidate List

Madhya Pradesh Congress Candidate List: कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा से कमलनाथ को टिकट दिया है। छ्त्तीसगढ़ में सीएम रमन सिंह पाटन से चुनाव लड़ेंगे। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

वहीं, तेलंगाना में पार्टी ने सांसद और प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को कोडंगल से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश से कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ में पहली सूची में 30 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं, तेलंगाना से 55 उम्मीदवारों के नामों की फाइनल सूची जारी की गई है। Madhya Pradesh Congress Candidate List

ये भी पढ़ें- Gorakhpur News: रेल कर्मचारियों को मिल रहा कैदियों जैसा खाना, नरमू ने काटा बवाल

कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव – Madhya Pradesh Congress Candidate List

मध्यप्रदेश में पार्टी ने कमलनाथ को छिंदवाड़ा से चुनाव मैदान में उतारा है। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। वहीं, पार्टी ने जीतू पटवारी को भी टिकट दिया है। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ से टिकट दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष और मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह भिंड की लहार सीट से चुनावी समर में होंगे। इंदौर विधानसभा 1 से कैलाश विजयवर्गीय के सामने संजय शुक्ला पर भरोसा जताया गया है। संजय इस सीट से वर्तमान में विधायक हैं। कांग्रेस ने मलहरा सीट से साध्वी राम सिया भारती को टिकट दिया है। यहां से भाजपा ने प्रद्युम्न सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। 2018 में लोधी कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीते थे। 2020 में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की थी। मलहरा सीट से उमा भारती भी विधायक रही हैं। Madhya Pradesh Congress Candidate List

छत्तीसगढ़ के पाटन से चुनाव लड़ेंगे भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पहली सूची में सीएम भूपेश बघेल पाटन सीट से पार्टी उम्मीदवार होंगे। डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को अंबिकापुर से टिकट मिला है। ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण सीट से उम्मीदवार हैं। बस्तर से लखेश्वर बघेल को पार्टी ने मैदान में उतारा है। राजनंदगांव से गिरिश देवांगन को टिकट दिया गया है। छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। 3 दिसंबर को मतों की गिनती होगी। Madhya Pradesh Congress Candidate List

तेलंगाना की पहली सूची जारी

तेलंगाना राज्य में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पहली सूची में पार्टी ने 55 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है, जिसमें कांग्रेस ने अपने सांसद और प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को कोडंगल सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

इससे स्पष्ट हो गया है कि पार्टी यदि बहुमत में आती है, तो सीएम के पद के लिए रेवंत रेड्डी एक विकल्प हो सकते हैं। पार्टी ने सिकंदराबाद से ए संतोष कुमार, कोल्लापुर से जे. कृष्णाराव, नरसमपेट से डी. माधव रेड्डी, और आलमपुर सुरक्षित सीट से डॉ. एसए संपत कुमार को टिकट दिया है। Madhya Pradesh Congress Candidate List

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *