Sunday, April 6, 2025

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मुहिम हुई तेज़, सदरपुर में हुई सभा…

हिंदू राष्ट्र बनाने की मुहिम: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मुहिम लगातार जोर शोर से उठ रही है। देश का हिन्दू समाज भारत को हिंदू राष्ट्र हिंदू राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए आगे आ रहा है।

यह भी पढ़ें-Black Wheat: काले गेहूं की खेती से किसान कमा रहे मोटा मुनाफा, जानिए अमीर लोग क्यों खाते हैं इसकी रोटी ?

बुधवार को जनपद हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट के गांव सदरपुर में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें हिन्दुत्व की अलख जगाने वाले बड़े बड़े महानुभाव शामिल हुए। जहां पर सभी गांव के लोगों सहित क्षेत्रवासियों ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया चारों तरफ भारत माता की जय का उद्घोष किया।

लोक कल्याणकारी अंतर्राष्ट्रीय सेवा ट्रस्ट भारत के अध्यक्ष संरक्षण विश्व हिंदू समन्वय परिषद के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी हरि शरण महाराज ने अपने सम्बोधन में लोगों से हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को लेकर अपने विचार रखे और कहा कि हर हिंदू अपने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे।कैसे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है इस बात का उल्लेख किया। साथ ही नेपाल में गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद ने भारतीय संस्कृति को लेकर अपने विचार रखे। उनके विचार सुनकर क्षेत्रवासियों ने हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हर प्रकार के सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नगेंद्र सोम जी जखेड़ा वालों ने किया।
कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू महासभा के प्रस्तावित राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने भी हिंदुत्व के लिए एकजुट होने व हिंदू राष्ट्र बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाने का सभी से आह्वान किया ।

गढ़मुक्तेश्वर से रविन्द्र सिंह तोमर की रिपोर्ट 

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...