MS Dhoni New House: हमारे इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी आज भले ही क्रिकेट से सन्यास ले चुके है पर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर वो अक्सर ही खबरों में बने रहते है। आजकल एमएस धोनी अपने शानदार प्रदर्शन के कारण सफलता और लोकप्रियता के शिखर पर हैं और उनके चाहने वाले न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। इन दिनों, धोनी एक नए आवास के साथ सुर्खियों में हैं, जिसे उन्होंने हाल ही में पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में खरीदा है। बताया जा रहा है कि धोनी का नया घर रावेत के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसाइटी में स्थित है। इस नए आवास की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह घर देखने में बहुत खूबसूरत और आलिशान लग रहा है। MS Dhoni New House

MS Dhoni New House: साक्षी ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल मुंबई में एक नया घर खरीदा था, जिसकी कुछ तस्वीरें उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। अब धोनी ने पुणे में एक और नया आवास खरीदा है। साक्षी, जो सोशल मीडिया पर अक्टिव रहती हैं, अक्सर अपने परिवार की सुंदर तस्वीरें साझा करती हैं जो बहुत ही लोकप्रिय होती हैं। पिछले साल, साक्षी ने अपने मुंबई के नए घर की कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें घर की सुंदरता दिखाई गई थी। बता दें कि धोनी का यह नया घर अभी भी अंडरकंस्ट्रक्शन में है और इस पर काम जारी है। जल्द ही इस आवास का निर्माण पूरा होकर तैयार हो जाएगा। बता दे आज के समय में महेंद्र सिंह धोनी जहाँ 4 आलिशान घर और एक फार्महाउस के मालिक बन चुके है वही इनका बचपन मैकोन कॉलोनी में 2 कमरे के घर में बिता है पर धोनी ने अपनी कड़ी मेहनत लगन और काबिलियत के दम पर आज अपनी एक अलग ही पहचान बनाये है और खूब नाम और शोहरत कमाए है। MS Dhoni New House

MS Dhoni New House: फार्महाउस का नाम ‘कैलाशपति’
जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें सफलता मिलनी शुरू हो गई थी, तो उन्होंने साल 2009 में हरमू रोड पर एक तीन मंजिला मकान खरीदा था, जिसका नाम “शौर्य” था। धोनी इस घर में लगभग 8 साल तक रहें है। इन दिनों धोनी अपने पूरे परिवार के साथ रांची वाले फार्महाउस पर वक्त बिता रहे हैं और धोनी के इस फार्महाउस का नाम ‘कैलाशपति’ है। इस फार्महाउस का क्षेत्रफल सात एकड़ में फैला हुआ है और इसकी खूबसूरती से धोनी का यह आवास बहुत आलिशान और बेहद आकर्षक लगता है। हमारे इंडियन क्रिकेट टीम के लगभग सभी खिलाड़ी इस फार्महाउस को देखकर उसकी सुंदरता का आनंद लेते हैं। धोनी के इस फार्महाउस में स्विमिंग पूल, इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी कई सुविधाएँ हैं और आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद से ही धोनी अपने पूरे परिवार के साथ इसी फार्महाउस में रह रहे हैं। MS Dhoni New House