कृप्या अफवाहों पर ध्यान न दें, मेरे पापा जिंदा हैं- Nandana Sen

Nandana Sen

Nandana Sen: मशहूर आर्थिक विशेषज्ञ और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन की मृत्यु की खबर ग़लत है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के साथ बात करते हुए उनकी बेटी नंदना देब सेन (Nandana Sen) ने इस मिथक को खारिज किया है और कहा है कि उनके पिता पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ें- सर, आप इतने स्मार्ट हो शादी के बारे में क्यों नहीं सोचा? Rahul Gandhi ने दिया ये जवाब

दरअसल, इस बार के नोबेल पुरस्कार विजेता क्लाउडिया गोल्डिन ने अपने अनवेरिफाइड अकाउंट से मंगलवार (10 अक्टूबर) की शाम को लगभग पांच बजे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि अमर्त्य सेन का कुछ मिनट पहले निधन हो गया है। इसी पोस्ट का हवाला देते हुए न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने भी मौत की जानकारी दी। हालांकि उनकी बेटी Nandana Sen से बात करने के बाद पीटीआई ने इस पोस्ट को हटा दिया।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections: चुनाव के दिन 50 हजार शादियाँ, राजस्थान में मतदान प्रतिशत प्रभावित कर सकते हैं 20 लाख लोग

अमर्त्य सेन को महान अर्थशास्त्री और दार्शनिक के रूप में माना जाता है। उनका जन्म कोलकाता में 1933 में हुआ था। उन्होंने शांतिनिकेतन, प्रेसीडेंसी कॉलेज और कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से अपनी पढ़ाई की। वे हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे हैं। उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में भी शिक्षा दी।

देश-दुनिया की बड़ी खबरों को सबसे पहले जानने के लिए Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *