Navratri 6th Day 2023: मां कात्यायनी के पूजन मुहूर्त, विधि, ध्यान व स्तुति मंत्र…

Navratri 6th Day 2023: मां कात्यायनी के पूजन मुहूर्त, विधि, ध्यान व स्तुति मंत्र…

Navratri 6th Day 2023: 20 अक्टूबर 2023, आज दिन शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। नवरात्रि का छटा दिन मां कात्यायनी का होता है इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के इस स्वरूप को सफलता और यश का प्रतीक माना गया है।

यह भी पढ़ें-Government Holidays: दशहरा पर मिलेगी इतने दिन की छुट्टी, जल्दी देखें छुट्टियों की लिस्ट

Shardiya Navratri 6th Day 2023, Maa Katyayani Puja Vidhi: मां कात्यायनी के स्वरूप की बात करें तो मां सिंह पर सवार हैं, जो चतुर्भुज हैं। दो भुजाओं में कमल और तलवार धारण करती हैं। मां एक भुजा वर मुद्रा और दूसरी भुजा अभय मुद्रा में रहती है। जानें नवरात्रि के छठे दिन की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, भोग, रंग, पुष्प, मंत्र व आरती-

Navratri 6th Day 2023: मां कात्यायनी पूजन शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:44 AM से 05:34 AM
प्रातः सन्ध्या- 05:09 AM से 06:25AM
अभिजित मुहूर्त- 11:43 AM से 12:28 PM
विजय मुहूर्त- 01:59 PM से 02:45 PM
गोधूलि मुहूर्त- 05:47 PM से 06:12 PM
सायाह्न सन्ध्या- 05:47 PM से 07:03 PM
अमृत काल- 02:23 PM से 03:58 PM
निशिता मुहूर्त- 11:41 PM से 12:31 AM, अक्टूबर 21
रवि योग- 06:25 AM से 08:41 PM

Navratri 6th Day 2023: मां कात्यायनी का प्रिय पुष्प व रंग

माता कात्यायनी को लाल रंग बहुत ही प्रिय है। इस दिन लाल रंग के गुलाब का फूल मां भगवती को अर्पित करना काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से आप पर मां भगवती की कृपा होती है।

Navratri 6th Day 2023: मां कात्यायनी का भोग

मां कात्यायनी को शहद प्रिय है। ऐसे में पूजा के समय मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से भक्त का व्यक्तित्व निखरता है।

Navratri 6th Day 2023: मां कात्यायनी पूजा विधि

प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान कर लें।
और साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
स्नान कराने के बाद मां को पुष्प अर्पित करें।
मां की प्रतिमा पर रोली कुमकुम लगाएं।
मां कात्यायनी को पांच प्रकार के फल और मिष्ठान का भोग लगाएं।
मां को शहद का भोग अवश्य लगाएं।
मां कात्यायनी के मंत्रों अधिक से अधिक जाप करें।
मां कात्यायनी की आरती भी करें।

मां कात्यायनी की पूजा का महत्व

शास्त्रों के अनुसार, यह मान्यता है की मां कात्यायनी की पूजा करने से विवाह में आने वाली अड़चनें दूर हो जाती हैं। गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाने से सुंदर रूप की प्राप्ति होती है। पॉजिटिव एनर्जी आती है। शत्रुओं का भय भी समाप्त हो जाता है। और सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं।

मां कात्यायनी का मंत्र

ॐ देवी कात्यायन्यै नम:॥
मां कात्यायनी का प्रार्थना मंत्र
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥

मां कात्यायनी स्तुति मंत्र-

या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

मां कात्यायनी कवच मंत्र-
कात्यायनौमुख पातु कां स्वाहास्वरूपिणी।
ललाटे विजया पातु मालिनी नित्य सुन्दरी॥
कल्याणी हृदयम् पातु जया भगमालिनी॥

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *