Saturday, April 5, 2025

Parliament Live: संसद हमले की 22वीं बरसी पर लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, 2 अज्ञात लोग दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे, मची अफरातफरी

Parliament Live: संसद की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। संसद की कार्यवाही के दौरान, दो अज्ञात व्यक्ति दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए। उनके कूदने के बाद, वहां अफरा-तफरी मच गई और दोनों व्यक्तियों ने कुछ स्प्रे करना शुरू किया। संसद के अंदर पीले रंग का धुआं फैल गया।

Parliament Live: Major lapse in security of Lok Sabha

संसद के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और दोनों शख्स को काबू में कर लिया गया। इस घटना के दौरान कई सांसद सदन से बाहर निकल आए। यह मामला एक ऐसे समय में घटित हुआ है जब देश संसद पर हमले की 22वीं बरसी मना रहा है। उसी समय सदन की सुरक्षा की इतनी बड़ी चूक के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

Huge Parliament Security Breach: 4 People, 2 Incidents, Smoke In Lok Sabha

जानकारी के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों ने दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने के साथ ही कुछ स्प्रे छिड़ना शुरू कर दिया। सदन के अंदर पीले रंग की गैस फैल गई। अफरातफरी के बाद, सुरक्षाकर्मियों ने दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। बताया गया है कि मैसूर सांसद के रेफेरेंस से शख्स का पास बना था। उधर, संसद के बाहर भी कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। हंगामा करनेवालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Parliament Live: Parliament Security Breach Live Updates

जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्तियों के पास गैस जैसी कोई वस्तु थी जिसे उन्होंने अपने जूतों में छुपा रखा था। जब दर्शक दीर्घा से सदन में प्रवेश करने लगे, तो पीले रंग का धुआं सदन में फैल गया। अफरातफरी के बावजूद, कई सांसद सदन से बाहर निकल आए। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। उन्हें संसद मार्ग थाने ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह लिंक उन व्यक्तियों के लिए है, जो हमारे चैनल में पहले से नहीं जुड़े हुए हैं। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। https://whatsapp.com/channel/0029VaAeAJ4KbYMRp2sdo80J

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...