Monday, April 28, 2025

Railway Update: रेल यात्री ध्यान दें , 11 से 25 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये 20 ट्रेन…

Railway Update: रेलवे द्वारा ट्रैक को निरंतर सुधारा जा रहा है। इसी कड़ी में बुढ़वल और सुनिधामय स्टेशन पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते सहारनपुर से गुजरने वाली बीस ट्रेनों को रद्द किया गया है।

रेलवे द्वारा ट्रैक के सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुढ़वल और सुनिधामय स्टेशन पर तेजी से कार्य किया जाएगा। इसी कारण से सहारनपुर से होकर गुजरने वाली बीस ट्रेनों को रद्द किया गया है। इन ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद्द किया गया है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें अधिकतर लंबी दूरी की ट्रेन शामिल है।

यह भी पढ़ें-इजराइल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाएंगे- सरकार

ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों त्योहारी सीजन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अंबाला डीविजन के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि रेलवे द्वारा लगातार सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है। इसी के चलते कार्य के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है। रेलवे की ओर से जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है। उनमें जननायक एक्सप्रेस, जनसाधरण एक्सप्रेस, कर्मभूमि क्लोन एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत अन्य महत्वपूर्ण ट्रेने शामिल हैं।

Railway Update: इन ट्रेनों को किया रद्द

15211(दरभंगा-अमृतसर) 12 से 18 अक्टबूर तक रद्द
15212(अमृतसर-दरभंगा) 14 से 20 अक्टबूर तक रद्द
04654 (अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी) 13 से 18 अक्टूबर तक रद्द
04653 (न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर) 11 से 20 अक्टूबर तक रद्द
15531 (सहरसा-अमृतसर) 15 अक्टूबर को रद्द
15532 (अमृतसर-सहरसा) 16 अक्टूबर को रद्द
22424 (अमृतसर-गोरखपुर) 15 अक्टूबर को रद्द
22423 (गोरखपुर-अमृतसर) 16 अक्टूबर को रद्द


14673 (जयनगर-अमृतसर) 16 से 25 अक्टूबर तक रद्द
14674 (अमृतसर-जयनगर) 15 से 19 अक्टूबर तक रद्द
14649 जयनगर-अमृतसर 16 अक्टूबर को रद्द
14650 (अमृतसर-जयनगर) 23 को अक्टूबर को रद्द
15655 (कामाख्या- श्री मां वैष्णो देवी कटरा) 15 को अक्टूबर को रद्द
15656 (श्री मां वैष्णो देवी कटरा- कामाख्या) 16 को अक्टूबर को रद्द
12204 (अमृतसर-सहरसा) 18 अक्टूबर को रद्द
12203 (सहरसा-अमृतसर) 19 अक्टूबर को रद्द
12407 (न्यू जलपाईगुरी-अमृतसर) अक्टूबर को रद्द
12408 (अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी) 13 अक्टूबर को रद्द
14604 (अमृतसर-सहरसा) 18 अक्टूबर को रद्द
14603 (सहरसा-अमृतसर) 20 अक्टूबर को रद्द

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...