Thursday, April 3, 2025

Swami Vivekananda Quotes in Hindi | स्वामी विवेकानन्द के अनमोल विचार हिंदी में 2024| Bekhabar.in

Swami Vivekananda Quotes in Hindi – स्वामी विवेकानन्द के अनमोल विचार हिंदी में…
बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वामी विवेकानंद अपनी मुखर आवाज के लिए जाने जाते थे। लगभग 129 साल पहले 11 सितंबर 1893 के दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ऐसा भाषण दिया था कि दुनिया के लाखों लोगों से भरा वह क्म्यूनिटी हॉल कई मिनटों तक तालियों से गूंजता रहा था।

मैं इस मंच पर से बोलने वाले उन कतिपय वक्ताओं के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, जिन्होंने प्राची के प्रतिनिधियों का उल्लेख करते समय आपको यह बतलाया हैं कि सुदूर देशों के ये लोग सहिष्णुता का भाव विविध देशों में प्रचारित करने के गौरव का दावा कर सकते हैं। #VivekanandInChicago 

मैं एक ऐसे धर्म का अनुयायी होने में गर्व का अनुभव करता हूँ, जिसने संसार को सहिष्णुता तथा सार्वभौम स्वीकृति, दोनों की ही शिक्षा दी हैं। – स्वामी विवेकानंद #VivekanandInChicago 

हम लोग सब धर्मों के प्रति केवल सहिष्णुता में ही विश्वास नहीं करते, वरन् समस्त धर्मों को सच्चा मान कर स्वीकार करते हैं। – स्वामी विवेकानंद #VivekanandInChicago 

मुझे ऐसे देश का व्यक्ति होने का अभिमान हैं, जिसने इस पृथ्वी के समस्त धर्मों और देशों के उत्पीड़ितों और शरणार्थियों को आश्रय दिया हैं। #VivekanandInChicago 

Swami Vivekananda Quotes in Hindi

मुझे आपको यह बतलाते हुए गर्व होता हैं कि हमने अपने वक्ष में यहूदियों के विशुद्धतम अवशिष्ट को स्थान दिया था, जिन्होंने दक्षिण भारत आकर उसी वर्ष शरण ली थी, जिस वर्ष उनका पवित्र मन्दिर रोमन जाति के अत्याचार से धूल में मिला दिया गया था| #VivekanandInChicago 

स्वामी जी के वक्तव्य में दो बातों पर विशेष बल दिया गया था – परमतसहिष्णुता तथा विभिन्न धर्मों के बीच अधिकाधिक सहयोगिता| #VivekanandInChicago 

यह भी पढ़ें- Ganesh Ji Ki Sund Disha: दाईं या बाईं.. इनमें से किस दिशा में होनी चाहिए भगवान गणेश जी की सूंड?

मूर्ति पूजा की आवश्यकता 

पूजा, प्रार्थना, आचार, अनुष्ठान आदि की भी उपयोगिता है, मन को एकाग्र करने के लिए मूर्ति पूजा की भी आवश्यकता है | #VivekanandInChicago 

शिकागो भाषण 

‘वेद का अर्थ कोई पुस्तक नहीं है, उसका अर्थ है – आध्यात्मिक सत्यों का संचित कोष’ – स्वामी विवेकानंद #VivekanandInChicago 

11 सितम्बर 1893 

मुझको ऐसे धर्मावलम्बी होने का गौरव है जिसने संसार को ‘सहिष्णुता’ तथा सब धर्मों को मान्यता प्रदान करने की शिक्षा दी है स्वामी विवेकानंद  #VivekanandInChicago 

अमेरिकी  बहनों और भाइयों, आपने जिस स्नेह के साथ मेरा स्वागत किया है उससे मेरा दिल भर आया है. मैं दुनिया की सबसे पुरानी संत परंपरा और सभी धर्मों की जननी की तरफ़ से धन्यवाद देता हूं| सभी जातियों और संप्रदायों के लाखों-करोड़ों हिंदुओं की तरफ़ से आपका आभार व्यक्त करता हूं –  स्वामी विवेकानंद #VivekanandInChicago 

स्वामी विवेकानंद ही सर्वश्रेष्ठवक्ता सिद्ध हुए उनके नही काटे जाने वाले तर्कों ने  यह सिद्ध कर दिया कि भारत धर्म के  क्षेत्र में बहुत आगे है तथा  यहाँ  से ईसाई धर्म – प्रचारकों को भारत भेजा जाना व्यर्थ है – प्रसिद्ध  अमेरिकन पत्र न्यूयॉर्क हैराल्ड 

Swami Vivekananda Quotes in Hindi

स्वामी जी ने  हिन्दू धर्म एवं वेदांत पर भाषण दिया  तथा हिन्दू धर्म के आदर्श  वाक्य “वसुधैव कुटुम्बकम” पर प्रकाश डाला तो श्रोता मंत्रमुग्ध होकर उनकी ओजस्वी वाणी का अमृतपान करते रहे| #VivekanandInChicago 


अमेरिकी पत्रकार – आपके देश से अभी तक कोई धर्माचार्य यहाँ क्यों नहीं आया? स्वामी विवेकानंद जी का उत्तर – इसलिए नहीं आया कि आपके यहाँ के लोगों में बुद्धि का इतना विकास नहीं हुआ था कि वे हमारे दर्शन एवं विचारों को समझ सकते| #VivekanandInChicago 

शिकागो धर्म सम्मेलन 

अमेरिकी पत्रकार -स्वामी जी आपकी विदेश-यात्रा का उद्देश्य क्या है ?

स्वामी विवेकानंद जी का उत्तर – मैं अपने देश ‘जगद्गुरु भारत’ के हिन्दू धर्म का अमर व महान सन्देश आप लोगों तक पहुँचाने आया हूँ| #VivekanandInChicago 

Swami Vivekananda Quotes in Hindi

महासभा के संचालकगण विवेकानंद के भाषण का कार्यक्रम सबके अंत में रखते, ताकि लोग सभा समाप्त होने तक बैठे रहें| #VivekanandInChicago 

जिस दिन हॉल में मैंने हिन्दू धर्म के बारे में बताया, उस दिन तो हाल में इतनी भीड़ हुई, जितनी पहले कभी नहीं हुई थी” – स्वामी विवेकानंद  #VivekanandInChicago 

हिन्दू, जैन , बौद्ध, यहूदी, कन्फ्यूशियन, शिन्तो, इस्लाम और पारसी -ये आठ गैर ईसाई धर्म महासभा की चर्चाओं में उपस्थित थे | #VivekanandInChicago 

Swami Vivekananda Quotes in Hindi

विश्व मेला – कांग्रेस के सामान्य समिति के अध्यक्ष जे. एच. बैराज ने कहा था – “स्वामी विवेकानंद ने अपने श्रोताओं पर अद्भुत प्रभाव विस्तार किया” #VivekanandInChicago 

इन शेषोक्त व्यक्ति महिमामय स्वामी विवेकानंद ने ही धर्मसभा और पूरे नगर को जीत लिया था – अमेरिका कवयित्री हैरियट मनरो #VivekanandInChicago 

11 सितंबर 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद शुरू हुई, जिसमें दुनिया के अनेक राष्ट्रों से हजारों प्रतिनिधि आए थे। उनमे स्वामी विवेकानंद सबसे युवा थे| #VivekanandInChicago

Swami Vivekananda Quotes in Hindi 

स्वामी विवेकानंद ने अपने भाषण में कहा कि जिस तरह अलग अलग स्थानों से बहनें वाली नदियां अंत में समुद्र में मिलती हैं, उसी प्रकार विभिन्न धर्मों में जन्मे मनुष्य अंत में परमात्मा के पास पहुंचते हैं। #VivekanandInChicago   

Swami Vivekananda Quotes in Hindi

“कोई भी धर्म ऊंचा या नीचा नहीं है। उन्होने कहा कि वे ऐसी भारत भूमि का प्रतिनिधित्व करते हैं जो सांस्कृतिक दृष्टि से सबसे प्राचीन है। दुनिया में यही ऐसी इकलौती धरती है जिसने सभी धर्मों को संकट के समय आश्रय दिया” – स्वामी विवेकानंद  #VivekanandInChicago 

“इसमें कोई शक नहीं कि विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद सबसे महान वक्ता हैं। उनको सुनने के बाद लगता है इतने विद्वान और बुद्धिमान देश में मिशनरीयों को भेजना कितना मूर्खतापूर्ण है।” – अमेरिकी पत्र न्यूयॉर्क हेराल्ड  #VivekanandInChicago 

Swami Vivekananda Quotes in Hindi

11 सितंबर 1893 में शिकागो के विश्व धर्म संसद में औजस्वी और गरीमामाई भाषण में स्वामी विवेकानन्द ने विश्व को भारत के आध्यात्म से परिचय कराया। #VivekanandInChicago 

Swami Vivekananda Quotes in Hindi

शिकागो भाषण  यह सभा जो अभी तक की सर्वश्रेष्ठ पवित्र सम्मेलनों में से एक है, स्वतः ही गीता के इस अदभुत उपदेश का प्रतिपादन एवं जगत के प्रति उसकी घोषणा करती है| #VivekanandInChicago

Swami Vivekananda Quotes in Hindi 

“ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्। 

मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्याः पार्थ सर्वशः”।। #VivekanandInChicago स्वामी विवेकानंद जी

वीडियो यहाँ देखें- https://www.youtube.com/channel/UC8oOG02oS0sDQZnSw0_0BxA

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...