Tata Motors लगाएगी EV के लिए 10,000 चार्जिंग स्टेशंस, इतने करोड़ आएगा खर्च, जानें कहाँ लगेगा पहला इलेक्ट्रिक पॉइंट?

Tata Motors

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने घोषित किया है कि वह अपने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए आगामी दो वर्षों में लगभग 10,000 चार्जिंग स्टेशंस स्थापित करेगी। इस के लिए, उन्होंने Chargezone, Glida, Statiq, और Zeon जैसे ऑपरेटर्स के साथ टाई-अप किया है। देश के EV सेगमेंट में, टाटा मोटर्स को पहला स्थान प्राप्त है। उनके पास एक विशाल EV चार्जिंग नेटवर्क भी है।

Tata Motors: देश में लगभग 2,000 चार्जिंग स्टेशंस

कंपनी ने देश में 1.15 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की है। Chargezone, Glida, Statiq और Zeon के पास देश के विभिन्न शहरों में लगभग 2,000 चार्जिंग स्टेशंस हैं। टाटा मोटर्स के साथ टाई-अप से इनकी संख्या बढ़कर लगभग 12,000 हो जाएगी। टाटा मोटर्स के पास तीन इलेक्ट्रिक कारें – Nexon EV, Tigor EV और Tiago EV हैं। इसकी योजना अगले एक वर्ष में तीन और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की है।

Tata Motors will install 10000 charging stations for EVs

Tata Motors की दूसरी तिमाही में कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स छह प्रतिशत बढ़कर 99,178 यूनिट्स की रही थी। EV की बिक्री तेजी से बढ़ी रही है। देश में EV का मार्केट मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दोगुना हुआ है। हाल ही में मार्केट रिसर्च फर्म Canalys ने बताया था कि पहली छमाही में EV की बिक्री 48,000 यूनिट्स की थी। इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। टाटा मोटर्स ने पहली छमाही में EV की 34,000 यूनिट्स बेची हैं। इस मार्केट में कंपनी के पास लगभग 72 प्रतिशत की हिससेदारी है।

XUV400 ने लगभग 1.4 अरब किलोमीटर का ट्रैवल किया

देश में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक वाहन (EV) टाटा मोटर्स की Tiago है। इसके बाद इसी कंपनी की Nexon और Tigor हैं। महिंद्रा की XUV400 का चौथा स्थान है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसकी इलेक्ट्रिक कारों ने देश में लगभग 1.4 अरब किलोमीटर का ट्रैवल किया है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।

इसकी Tiago EV सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इसका प्राइस 8.69 लाख रुपये से 12.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसकी Tigor EV को 12.49 लाख रुपये से लगभग 13.75 लाख रुपये के प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसकी रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 315 किलोमीटर की है। Nexon EV के दो वर्जन, प्राइम और मैक्स हैं। इसका प्राइस 14.49 लाख रुपये से 17.19 लाख रुपये के बीच है।

यह लिंक उन व्यक्तियों के लिए है, जो हमारे ग्रुप में पहले से नहीं जुड़े हुए हैं। हमारे ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/HN52HFLSyEu5DQWDmnQgcd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *