Saturday, April 12, 2025

Tulsi Tips: बहुत गुणकारी है तुलसी का पौधा जानिए कैसे…….

Tulsi Tips: हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। तुलसी न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्व दिया गया है बल्कि इसका उपयोग आयुर्वेद में भी औषधि के रूप में किया जाता है। तुलसी की पत्ती जड़ और बीज सभी गुणों से भरपूर हैं। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को देवी का रूप मानकर पूजा की जाती है।


घर में चैन, सुख और शांति भला कौन नहीं चाहता। घर खुशहाल हो, पैसे की तंगी ना हो इसके लिए लोग हर मुमकिन कोशिश करते हैं। आज हम आपको ऐसी जानकारी देंगे, जिसे अपनाने से आपका घर भी खुशहाल होगा और आर्थिक तंगी भी दूर हो जाएगी। लेकिन इसके लिए घर में एक तुलसी का पौधा होना आवश्यक है। चाहे पौधा छोटा क्यों न हो।

Tulsi Tips: तुलसी का धार्मिक महत्व और नियम

Tulsi Tips: तुलसी को लेकर धार्मिक मान्यता है कि, हररोज तुलसी के पोधे में जल देने से लाभ मिलता है। तुलसी घर में शुद्धता लेकर आती है, ये भी माना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार अनुसार तुलसी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है,माना जाता है कि तुलसी जी का वास लक्ष्मी जी का प्रतीक होता है हिंदू घरों में तुलसी का पौधा मुख्य रूप से लगाया जाता है। प्रत्येक दिन (रविवार और एकादशी तिथि को छोड़कर) तुलसी में जल अर्पित करने और पूजा करने से माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी कृपा प्राप्त होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है

तुलसी को लेकर कुछ नियम भी अपनाने चाहिए जैसे कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना गया है इस दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही इन दिनों में तुलसी के पत्ते भी नहीं उतारने चाहिए। स्नान किए बिना कभी भी तुलसी को छूना नहीं करना चाहिए। तुलसी के पत्तों को केवल सुबह के समय या फिर दिन में ही तोड़ना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद या रात्रि के समय तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए।

आचार्य बालकृष्ण

Tulsi Tips: तुलसी के औषधीय गुण

Tulsi Tips: आयुर्वेद में भी तुलसी के पोधे को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। प्राचीन काल से ही तुलसी का उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों में प्रमुखता से किया जाता रहा है। यह कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में सक्षम है। इसलिए आयुर्वेद में तुलसी को विशेष महत्व दिया जाता है। पहले के बड़े बूढ़ों के समय में बीमार पड़ने पर दादी-नानी के नुस्खों में भी तुलसी का उपयोग होता था। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर तुलसी में बदलते मौसम में होने वाली परेशानियों से सामना करने की अद्भुत क्षमता होती है। इसके लाभ को ध्यान में रखकर आजकल बड़ी बड़ी दबा कंपनी तुलसी अर्क बनाकर भी बाजारों में बेचती हैं ।

Tulsi Tips: तुलसी का नियमित सेवन व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है। इससे शरीर रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। प्रतिदिन सुबह तुलसी के एक या दो पत्ते खाने से बदलते मौसम में होने वाले रोग दूर रहते हैं। मुंह की दुर्गंध से निजात दिलाने में तुलसी के पत्ते का सेवन किया जाता है। रोजाना तुलसी के कुछ पत्ते मुंह में रखकर चूसने से सांस में आने वाली दुर्गंध दूर होती है, लेकिन कभी भी तुसली के पत्तों को दांतों से चबाकर नहीं खाना चाहिए।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में लिखित किसी भी जानकारी/सूचना की हमारी तरफ से कोई गारंटी नहीं है।पाठक अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह के बाद ही किसी भी चीज का सेवन या घरेलू उपाय करें।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Tulsi Tips: स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...