Up Weather: आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, नौ अक्तूबर को संपूर्ण प्रदेश से विदा हो गया| अब अक्तूबर के दूसरे पखवारे में रात का में गिरावट कम होने लगेगा और साथ ही हल्की ठंड का अहसास होने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश से धीरे धीरे मानसून की विदाई हो रही है। राजस्थान के ऊपर निचले क्षोभ मंडल में बने चक्रवात के कारण वर्षा थम चुकी है। साथ ही वायुमंडलीय नमी में प्रभावी कमी भी आई है। इसके कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 सितम्बर को प्रदेश के पश्चिमी भाग से वापस लौटना शुरू हो गया था। छह अक्टूबर को लखनऊ समेत प्रदेश के मध्यवर्ती हिस्सों से पीछे हट गया था।
यह भी पढ़ें-किसान नकली बीज की पहचान कैसे करें ? कृषि विभाग ने बताया तरीका, पढिए…
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, नौ अक्तूबर को संपूर्ण प्रदेश से विदा हो गया| अब अक्तूबर के दूसरे पखवारे में रात का पारा गिरने लगेगा और गुलाबी ठंड महसूस होने के आसार हैं।
Up Weather: अभी तक प्राप्त कुल आंकड़ों के अनुसार, मानसून ऋतु के दौरान प्रदेश में वर्षा सामान्य रही। मानसून ऋतु (1जून-30 सितंबर) के दौरान जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश में 799.2 मिमी. के औसत के सापेक्ष 29 फीसदी कम वर्षा हुई यानी कि मात्र 569.5 मिमी. वर्षा हुई। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 672 मिमी. बरसात रिकॉर्ड हुई। ये औसत के सापेक्ष तीन फीसदी अधिक रही। इस अवधि में कुल 693.9 मिमी. के साथ वर्षा सामान्य रही। प्रदेश में कुल बरसात 17 प्रतिशत कम 619.3 मिमी. रही|
अतुल कुमार सिंह के द्वरा किए गए मानसून ऋतु के मासिक विश्लेषण से यह जाहिर होता है कि पश्चिमी यूपी में जहां जून महीने के दौरान वर्षा सामान्य से अधिक हुई वहीं जुलाई-अगस्त-सितंबर महीनों के दौरान यह सामान्य स्तर पर रही।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर्फ अगस्त महीने के दौरान मानसूनी वर्षा सामान्य रही जबकि अन्य 3 महीनों जून, जुलाई एवं सितंबर के दौरान यह सामान्य से कम रही। बिजनौर में सर्वाधिक 1270 मिमी. जबकि भदोही में सबसे कम 162 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भी मानसूनी वर्षा सामान्य रही।
Up Weather: सोमवार को निकली तेज चटख धूप
मानसून की विदाई हो गई है। सुबह और शाम के तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। ओस भी गिर रही है लेकिन दिन की गर्मी बरकरार है। सोमवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाके में तेज चटख धूप देखने को मिली। धूप की वजह से गर्मी का ठीक ठाक एहसास हुआ।