Vadoma Tribe: चेहरे से इंसान लेकिन पैर हैं शुतुरमुर्ग जैसे, अजीबोगरीब है इनकी कहानी…

Vadoma Tribe: चेहरे से इंसान लेकिन पैर हैं शुतुरमुर्ग जैसे, पढ़ें इनकी कहानी…

Vadoma Tribe: दुनिया में कई तरह की जनजातियां पायी जाती हैं, ये आम लोगों की नजर से काफी दूर रहती हैं इसी वजह से उनका विकास बाकी लोगों से काफी कम होता है। इन जनजातियों का रहन-सहन, बोली सहित अन्य कई चीजें अन्य लोगों से बहुत अलग होती हैं। एक ऐसी ही जनजाति Vadoma Tribe भी है। आजकल के मॉडर्न जमाने में जो कुछ भी हो रहा है, उससे ये जनजातीय लोग बिल्कुल अनजान हैं। कई जनजातियां ऐसी भी हैं, जहां बाहर के लोगों को अपने यहां एंट्री भी नहीं देते। अगर बाहर का कोई व्यक्ति उनके पास जाने की कोशिश करता भी है, तो वो उस पर हमला भी कर देते हैं।


आज आपको तंजानिया के नॉर्थ में रहने वाली एक ऐसी जनजाति के लोगों के बारे में बता रहे हैं जो अपने पैरों की वजह से चर्चा में है। इनके पैर बहुत ही अजीब होते हैं। वडोमा जनजाति(Vadoma Tribe) को देखकर अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं क्योंकि उनके पैर शुतुरमुर्ग के पंजों जैसे दिखते हैं। इस जनजाति के सिर्फ पैर देखने को दूर-दूर से लोग इनके पास आते हैं।

दुनिया कहानियों से भरी पड़ी है लेकिन दुनियाभर के लोग बहुत से रहस्य से अनजान है, समय-समय पर बहुत सारी नई-नई कहानियों से पर्दा उठा रहता है, विश्व में तरह-तरह की जनजातियां हैं और अलग अलग स्थानों पर अलग अलग किस्म के लोग पाए जाते हैं। सबके रहन सहन, भाषा बोली, खानपान आदि का तरीका भी भिन्न होता है। इंसानों में भी कई ऐसी जनजातियां पाई जाती हैं, जिनकी बनावट आम इंसान से बिल्कुल अलग देखने को मिलती है। दुनिया में एक ‘वडोमा जनजाति’ Vadoma Tribe ऐसी जनजाति भी है जिसकी पूरी की पूरी नस्ल ही अजीबोगरीब दिखती है।

सामान्यतः हर इंसान के दो हाथ और दो पैर होते हैं, हाथो और पैरो में कुल मिलाकर 20 अंगुलियां होती हैं लेकिन एक ऐसी जनजाति है जिसके पैर में सिर्फ दो उंगलियां हैं, यह जनजाति जिम्बाब्वे के उत्तरी हिस्से में पाई जाती हैं। इस जनजाति को ‘वडोमा जनजाति’ (Vadoma Tribe) के नाम से जाना जाता है। इस जनजाति के लोगों के शरीर की बनावट देखकर आप दंग रह जाएंगे क्योंकि इनका पूरे शरीर की बनावट इंसानों के जैसी है लेकिन इनके पैर बिल्कुल शुतुरमुर्ग (OSTRICH) जैसे दिखते हैं। इनके पैरों की अंगुलियां भी इतनी बढ़ी हैं जिन्हें देखकर आपके होश उड जाएंगे। इनका रहन सहन, खानपान भी आम लोगों से बिल्कुल अलग है।

Vadoma Tribe के लोगों के पैर शुतुरमुर्ग की तरह क्यों हैं ?

Vadoma Tribe के लोगों की शारीरिक बनावट देखकर अब सवाल उठता है कि आखिर इनके पैर शुतुरमुर्ग की तरह क्यों हैं? तो जवाब आता है कि यह सब आनुवंशिकता के कारण होता है। ये बीमारी इन्हें विरासत में मिली है, ये जिस आनुवंशिक विकार से पीड़ित हैं उसे ‘एक्ट्रोडैक्टली’ या ‘ऑस्ट्रिच फूट सिंड्रोम’ का नाम दिया गया है। इस बीमारी के कारण पैरों की उंगलियों को ही सबसे ज्यादा नुकसान होता है। कभी-कभी यह हाथों की उंगलियां भी इस बीमारी की चपेट में या जाती हैं।

Vadoma Tribe को शादी में होती है दिक्कत

इस बीमारी के वजह से वडोमा जनजाति(Vadoma Tribe) जनजाति के लोगों को शादी-विवाह करने में बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि उनकी बीमारी में सबसे खास बात यह है कि यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर होती रहती है, इस बीमारी से पीड़ित लोग न तो ये जूते पहन पाते न ही चप्पल। दौड़ लगाने में भी इन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस जनजाती के लोग को दूसरी जाति के लोगों से शादी करने की भी सख्त मनाही है।

यह भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2023: क्या आप भी रक्षाबंधन के बाद राखी उतारकर कर फेंक देते हैं, हो सकता है बड़ा अनर्थ…

Nag Panchami: सांप को दूध पिलाने से पहले जरूर जान लें, ये सच्चाई…

ट्विटर पर जुड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *