मौसम का हाल: निकाल लीजिए कंबल और रजाई! NCR में तेजी से गिरने वाला है पारा…

मौसम का हाल: निकाल लीजिए कंबल और रजाई! NCR में तेजी से गिरने वाला है पारा…

मौसम का हाल: निकाल लीजिए कंबल और रजाई! यह हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि दिल्ली NCR से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। और मौसम में ठंड अब बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से दिल्ली के लोगों को भी अब ठंड का एहसास होने लगा है। दिल्ली और पश्चिम यूपी में तत्काल बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं है। साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का प्रभाव यहां के मौसम पर पड़ना तय मना जा रहा है।

मौसम का हाल


यह भी पढ़ें- 7 दिन में कनाडा के इन लोगों को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम- मोदी सरकार

मौसम का हाल: IMD का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक फिलहाल दिल्ली में बारिश की जरा भी संभावना नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह से दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। साथ ही, राजधानी दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में धान के सीजन में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। लेकिन दिल्ली पर इसके प्रदूषण का असर मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। दिल्लीवासियों को सुबह और शाम की ठंड झेलने के लिए तैयार रहना होगा।

मौसम का हाल बताते हुए मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली से मानसून की विदाई के बाद आसमान में बादल नहीं होने के कारण दिन में अधिकतम तापमान 34-35 के बीच बना हुआ है। जबकि सुबह शाम में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *