JNU की दीवारों पर लिखा- भगवा जलेगा…

JNU की दीवारों पर लिखा- भगवा जलेगा...

Controversial Slogans In JNU: दिल्ली में स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय पुराने समय से चर्चाओं में रहा है। कभी पाकिस्तान प्रेम तो कभी भारत के टुकड़े टुकड़े के नारे यहां लगते रहे हैं लंबे समय के ब्रेक के बाद एक बार फिर जेएनयू की दीवारों पर विवादित नारे लिखे गए हैं। इस बार विवादित नारे में भगवा, पीएम मोदी और कश्मीर को लेकर लिखे गए हैं।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक बार फिर आपत्तिजनक स्लोगन लिखे गए हैं। JNU के भाषा अध्ययन केंद्र की दीवारों और फर्श पर देर रात स्लोगन लिखे गए हैं। जिन्हें जेएनयू प्रशासन ने रविवार सुबह मिटा दिया है। हालांकि यह विवादित नारे किसके द्वारा लिखे गए हैं। इस बारे में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, रविवार सुबह जेएनयू के कैंपस से कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें कैंपस की दीवारों और फर्श पर भगवा जलेगा, …तेरी कब्र खुदेगी, एनआरसी, सीएए जैसे आपत्तिजनक स्लोगन लिखे हुए हैं। साथ ही दीवारों और फर्श पर पीएम मोदी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की गई है, जिसको कॉलेज प्रशासन ने मिटा दिया है। इसको लेकर छात्रों में बहुत आक्रोश देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- राम राम भाई सारया ने… कौन हैं Ankit Baiyanpuria जिसने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ लगाई झाड़ू

JNU का नाता विवादों से पुराना है

आपको बता दें कि JNU में यह कोई पहली बार नहीं है। जब विश्वविद्यालय की दीवारों और फर्श पर इस तरह के आपत्तिजनक नारे लिख गए हो। पहले भी इस तरह के नारे लिखे गए थे, जिसमें जाति विशेष पर टिप्पणी की गई थी। अभी इस बारे में जेएनयू प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया गया है।

ABVP ने उठाई जांच की मांग

ABVP ने इस पूरे मामले में जेएनयू प्रशासन को एक त्रापन सौंपकर जांच की मांग की है. ABVP ने अपने ज्ञापन में कहा है कि जिन असामाजिक तत्वों ने जेएनयू कैंपस के अंदर विवादित नारे लिखे हैं उनकी जांच कराई जाए।

हमारे आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *